ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

एमपी में होंगे नूंह जैसे दंगे दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की भाजपा

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में हरियाणा के नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। वकीलों के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

दिग्विजय सिंह का पूरा बयान

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों (Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023) में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि पार्टी यहां की नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। भाजपा और उसके नेता चाहते हैं कि जनता में उनके खिलाफ भारी गुस्सा है।

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लोगों को भड़का रहे हैं। वे खुद दंगे की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के इस नेता को आईएसआई एजेंट के रूप में जाना जाताहै।

वहीं दिग्विजय सिंह को पार्टी का समर्थन मिला है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, “दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा, वो 100 फीसदी सच है। भाजपा के पास आखिरी हथियार दंगा होता है।”

दिग्विजय सिंह ने जताई कांग्रेस सरकार की उम्मीद

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में राज्य कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वकीलों की एक सभा ‘विधिक विमर्श 2023’ में यह बात कही। उन्होंने कहा-

2018 के एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने हजारों अधिवक्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में खड़ा किया। हमने तब सरकार बनाई थी। यहां फिर बड़ी संख्या में वकील जुटे हैं। उम्मीद है, हम मप्र में अगली सरकार बनाने जा रहे हैं।

कमलनाथ ने उठाया भ्रष्टाचार का मामला

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने कहा,

मध्यप्रदेश में हर स्तर पर करप्शन हो रहा है। चाहे पंचायत हो या मंत्रालय। जनता मन बना चुकी है कि इस बार भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

मध्य प्रदेश में कब होंगे विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा पिछले चुनावों में ये सीटें हार गई थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट अगले महीने के शुरू में आ सकती है।

Related Articles

Back to top button