ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सियाराम वेयरहाउस मामले में भोपाल से आई टीम जांच पूरी कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी शासन को

जबलपुर। मझौली के सियाराम वेयर हाउस में उजागर हुई मूंग खरीदी की आड़ में धांधली की जांच में नित नए खुलासे हो रहे हैं। भोपाल से आई चार सदस्यीय टीम भी वेयरहाउसों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मझौली क्षेत्र के अनेक वेयर हाउसों में बड़ी मात्रा में मिट्टी मिली मूंग का उपार्जन किया गया। कुछ ऐसे भी वेयर हाउसों का पता चला है, जहां मूंग का बजन बढ़ाने के लिए मिट्टी मिलाने काम किया जाता था। ये वेयर हाउस भी सियाराम वेयर हाउस से किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं।

जांच टीम ने की दर्जन भर से ज्यादा वेयर हाउसों की जांच

सियाराम वेयर में पकड़ी गई गड़बड़ी की जांच के लिए भोपाल से आई जांच टीम ने दर्जन भर से ज्यादा वेयर हाउसों की जांच की। इस दौरान अनेक वेयरहाउसों में गड़बड़ी पाई गई है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि जांच-दल भोपाल से आया था, इसलिए उसमें शामिल अधिकारी जांच के बारे में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि तैयार रिपोर्ट को भोपाल में सौंपने के बाद ही वे कुछ भी कह पाएंगे। भोपाल से आई चार सदस्यीय टीम में वेयरहाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के महाप्रबंधक अशोक दहायत, मध्यप्रदेश विपणन संघ-मार्कफेड महाप्रबंधक वीएस खांडेकर, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक शाश्वत मीणा एवं एवं नेफेड के स्टेट हेड- अमित तनेजा शामिल हैं। इनके साथ जिले के कृषि एवं खाद्य विभाग और विपणन के अधिकारी भी शामिल हैं।

ग्रुप बनाकर किया गड़बड़झाला

सूत्रों से पता चला है कि सियाराम वेयरहाउस के संचालक गुलाब सिंह पंवार ने मझौली क्षेत्र में करीब 15 वेयरहाउसों का ग्रुप बना रखा था। ये सभी वेयर हाउस मिलकर गड़बड़ियां कर रहे थे। इन सभी को वेयरहाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन की सिहोरा शाखा प्रबंधक लक्ष्मी ठाकुर का पूर्ण सहयोग प्राप्त रहा।

सिहोरा में भी यहां-वहां रखवाया माल

बताया जाता है कि प्रबंधक लक्ष्मी ठाकुर ने सिहोरा मंडी की मूंग को भी दूसरे वेयरहाउसों में रखवाया था। जबकि बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के ऐसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने ऐसा करने के लिए किसी से अनुमति ली थी या नहीं- इसकी भी जांच की जा रही है। रवि आम्रवंशी, उप संचालक कृषि ने बताया कि भोपाल से आए अधिकारियों ने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट भी उन्हीं को तैयार करना है और वह रिपोर्ट वे सीधे राज्य शासन को सौंपेंगे। इस मामले में कुछ अन्य लोगों के नाम भी एफआइआर में जोड़े जा सकते हैं।

70-30 के अनुपात की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि मझौली क्षेत्र के वेयरहादसों में 70 प्रतिशत मूंग और 30 प्रतिशत मिट्टी का अनुपात चलन में रहा। इसमें स्थानीय स्तर के अफसरों की सांठ-गांठ रही। गड़बड़ी में मातोश्री-पितोश्री वेयरहाउस का नाम भी जुड़ रहा है। यह वेयर हाउस भी गुलाब सिंह पवार का ही बताया जा रहा है। इस वेयर हाउस में कथित तौर पर मिलावट का गोरखधंधा होता था।

अटक सकता है किसानों का भुगतान

इस मामले में उन किसानों को भी तलब किए जाने की संभावना है, जिन्होंने अपनी मूंग यहां पर बेची थीं। अभी तक केवल 10 हजार क्विंटल का डब्ल्यूएचआर (वेयरहाउस रिसीव्ड) जारी हुआ है। इस उपार्जन का भुगतान भी किसानों के खातों में आ चुका है, लेकिन शेष का न तो डब्ल्यूएचआर जारी हुआ है और न ही भुगतान आया है, ऐसे में इन किसानों का भुगतान खटाई में पड़ने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button