ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी केस दर्ज

 इंदौर। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

मायावती पर आपत्तिजनक पोस्‍ट

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक पोस्‍ट के मामले में एक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बसपा पदाध‍िकारी ने दर्ज करवाई श‍िकायत

बाणगंगा थाने की पुलिस के मुताबिक बसपा पदाधिकारी कमल किशोर सोलंकी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि इंटरनेट मीडिया पर आरोपित संतोष कल्याणे ने अपशब्द लिखे थे। एक अन्य नेता रमेश डाबर द्वारा स्क्रीन शाट्स भेजने पर सोलंकी ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।

जानकारी के अनुसार आरोपित को भीम आर्मी प्रमुख का समर्थक भी बताया जा रहा है। साथ ही वह आजाद समाज नाम पार्टी का महापौर प्रत्‍याशी भी रहा है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

आपत्तिजनक टिप्‍पणी के मामले में केस

बाणगंगा थाना प्रभारी ने बताया कि बसपा पदाधिकारी की श‍िकायत के बाद आरोपित के खिलाफ आइटी एक्‍ट और आपत्तिजनक टिप्‍पणी के मामले में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को श‍िकायत में बताया गया कि 13 अगस्‍त को आरोपित ने अपने इंंटरनेट मीडिया अकाउंट पर विवादित टिप्‍पणी की थी। बसपा नेताओं का कहना है कि इस टिप्‍पणी से समाज में टकराव की स्थित निर्मित हो सकती है।

इस मामले में फ‍िलहाल आरोपित का पक्ष नहीं मिल पाया है। पता चला है कि इंटरनेट मीडिया पर से पोस्‍ट भी हटा ली गई है।

Related Articles

Back to top button