ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

बिहार के नरकटियागंज में ध्वजारोहण के दौरान हादसा करंट लगने से एक की मौत पांच जख्मी

नरकटियागंज : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्वतंत्रता दिवस के समारोह में उस वक्त मातम छा गया, जब ध्‍वजारोहण के दौरान उसका पाइप हाईटेंशन तार से सट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। ये मामला नरकटियागंज का है। घायलों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रुप से घायल एक शख्स को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति मुख्य मार्ग से लगे मुजम्मिल अंसारी के दरवाजे पर झंडारोहण किया जा रहा था। लोहे के पाइप में झंडा लगाया गया था। झंडारोहण के समय किसी कारण से झंडs की डोरी नहीं खुल रही थी, जिससे आनन-फानन में पाइप निकालकर झंडा ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में पाइप हाईटेंशन तार से छू गया। इससे चार पांच लोग हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में मुमताज अंसारी (48) की मौत हो गई, जबकि जमील अंसारी, मोकीम अंसारी और मीर अली बुरी तरह झुलस गये। इन्हें फौरन अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, लेकिन मुमताज अंसारी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दो की हालत सामान्य

इस दौरान विजय सिंह और उनके पुत्र चुलबुल सिंह को भी करंट का झटका लगा। हालांकि, इन दोनों की स्थिति अब सामान्य है। अन्य तीन घायलों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी मीर अली अंसारी को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button