ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शिक्षिका की लाठी से पीट-पीटकर दिनदहाड़े हत्या इस विवाद में गई जान

आलीराजपु। जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षिका की दिनदहाड़े लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने वकील सहित छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जमीन विवाद को लेकर जिले के ग्राम हरसवाट में यह वारदात हुई।

चार आरोपित हिरासत में

रविवार शाम तक चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया था। घटना के विरोध में समग्र आदिवासी समाज के आह्वान पर रविवार को आलीराजपुर नगर बंद रहा।

खेत पर हुआ विवाद

आलीराजपुर के उमराली नाका निवासी 47 वर्षीय बसंतीबाई पत्नी केसरसिंह शासकीय विद्यालय लक्ष्मणी में पदस्थ थीं। शनिवार शाम स्कूल से ग्राम हरसवाट स्थित अपने खेत में पहुंची थीं। यहां आरोपितों से उक्त खेत को लेकर विवाद हो गया। यह जमीन उन्होंने वर्ष 2010 में आरोपित पक्ष से खरीदी थी।

दाम बढ़ जाने पर अपना दावा रखा

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने जमीन के दाम बढ़ जाने को लेकर भूमि पर अपना दावा किया और विवाद करने लगे। बात बढ़ी और आरोपितों ने बसंतीबाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने ग्राम हरसवाट निवासी चमबाई, आलीराजपुर निवासी एडवोकेट ज्ञानेश्वर परिहार सहित छह लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

एक नाबालिग आरोपित भी, दो की तलाश, अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे

चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। शेष दो आरोपितों को तलाशा जा रहा है। आरोपितों में एक नाबालिग है। मामले में आरोपितों के अवैध निर्माण तोड़ने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। नगर पालिका प्रशासन ने आरोपित एडवोकेट परिहार और ग्राम पंचायत हरसवाट ने चमबाई को नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Back to top button