ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

ध्वस्त हुए सारे रिकॉर्ड.. सावन में ही 88 लाख शिवभक्तों ने किये काशी वाले बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी: 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे विशेष ज्योतिर्लिंग श्री विशेश्वर के दर्शन के लिए दुनिया भर के सनातनी काशी आते रहते हैं, लेकिन सावन के महीने में काशी का खास आकर्षण होता है। (Kashi Vishwanath Online Booking) श्रावण माह में बाबा के भक्तों के स्वागत के लिए योगी सरकार नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में खास इंतजाम करती है। इस कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। श्रावण माह के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया, जबकि पूरे सावन भर में अभी तक लगभग 88 लाख लोग महादेव के दरबार में अपनी हाजिरी दे चुके है जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ सावन के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किये हैं। इसी तरह पहले सोमवार को 5 लाख 15 हजार, दूसरे सोमवार को 6 लाख 9 हजार, तीसरे सोमवार 5 लाख 87 हजार, चौथे सोमवार को लगभग 6 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किये। अभी तक बाबा के दरबार में 88 लाख (Kashi Vishwanath Online Booking) हाजिऱी लगा चुके हैं। श्रावण माह के अधिमाह के पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ के तपस्यारत पार्वती स्वरुप का श्रृंगार हुआ। भक्त भी महादेव के इस तपस्यारत पार्वती श्रृंगार दर्शन करके निहाल दिखे।

Related Articles

Back to top button