ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बेटे की मौत के बाद बाबा-दादी ने नातिन के नाम की जमीन तो बहू ने 4 महीने तक बेटी को कमरे में किया बंद

भिंड। शहर के शास्त्री कालोनी में चार महीने से एक नाबालिग को कमरे में बंद रखे जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

शास्त्री कालोनी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को उसकी मां ने कमरे में बंद करके रखा था। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता का निधन हो चुका है। नाबालिग के बाबा-दादी ने उसके नाम जमीन कर दी थी। नाबालिग से छोटी उसकी दो अन्य बहनें भी हैं। नाबालिग के नाम जमीन होने से मां उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी।

घर से आई नाबालिग के चीखने की आवाज

नाबालिग को लंबे समय से कमरे में बंद करके रखा था। उस घर से नाबलिग के चीखने की आवाज से कालोनी में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना समाजसेविका ममता मिश्रा को दी। उसके बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कमरे में बंद बच्ची की हालत को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद गुरुवार की रात पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों को दी सूचना

नाबालिग को चार महीने से कमरे में बंद किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

ममता मिश्रा, समाजसेविका

जिला अस्पताल में कराया भर्ती

शास्त्री कालोनी में रहने वाली बच्ची की तबियत खराब होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि बच्ची कुछ समय से डिप्रेशन में थी, फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरुण कुमार उइके, सीएसपी भिंड

Related Articles

Back to top button