ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

ED ने की कार्रवाई, पंजाब-ऊना बॉर्डर पर माइनिंग के फोटो किए थे जारी

जालंधर: हिमाचल प्रदेश के हरोली (ऊना) में पंजाब के साथ लगते क्षेत्र में अवैध तरीके से किया गया खननअवैध खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) पंजाब से हिमाचल में पहुंच गया है। कुछ दिन पहले पंजाब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के इलाकों में हुए अवैध खनन की तस्वीरें जारी करने के बाद सोमवार को एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह के रुप में की है। लखविंदर सिंह ऊना में स्टोन क्रशर चलाता है।प्रवर्तन निदेशालय ने यह सारी कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है। जिसमें अवैज्ञानिक तरीके से अवैध खनन कर करोड़ों रुपए कमाने के आरोप लगाए गए थे। अवैध खनन के मामले में लखविंदर के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने मानव खन्ना, विशाल उर्फ विक्की और नीरज प्रभाकर को भी नामजद कर रखा है।प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इनके पंचकूला, मोहाली और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी थी। इनके जहां-जहां लिंक हैं उन स्थानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पहुंच बनाकर पूछताछ की थी।ईडी द्वारा जारी की गई ऊना में अवैध खनन की तस्वीरप्रवर्तन निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए लखविंदर सिंह के खिलाफ पीएमएलए एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। लखविंदर सिंह अवैध खनन के मामले में मुख्य सरगना है। उसके अपने नाम पर कई खनन के ठेके हैं। ऊना जिला में ही ही लखविंदर के अपने कई स्टोन क्रशर और खनन साइटें हैं।अवैध खनन की तस्वीर।बता दें कि पंजाब के साथ लगते जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले हरोली पुलिस के पास मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद यह मामला बड़ा होने और इसमें करोड़ों रुपए की इंवॉल्वमेंट होने पर ईडी ने इसे टेकओवर कर लिया था। ईडी ने पिछले दिनों जहां पर लखविंदर ने अवैध खनन करवाया था उन साइटों की पैमाइश भी करवाई थी। इतना ही नहीं फोटोग्राफी के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी भी करवाई है।हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया का यह सबसे बड़ा मामला है, जिसमें ईडी खुद जांच कर रही है। लखविंदर से माल लेकर आगे बेचने वाले ठेकादार भी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। अवैध खनन करने वाले बहुत सारे लोग जिनमें पंजाब के भी लोग शामिल हैं पर शीघ्र ही ईडी का शिकंजा कसने वाला है।

Related Articles

Back to top button