ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गौ तस्करों पर कार्रवाई के दिये निर्देश, बोले- लंबित विवेचना का करें निस्तारण

भदोही (संत रविदास नगर): भदोही की औराई सर्किल की अपराध समीक्षा पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र के द्वारा बुधवार को की गई। इस दौरान उन्होंने गौ तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही लंबित विवेचना को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परीक्षेत्र मिर्जापुर आर पी सिंह के द्वारा जनपद भदोही के औराई सर्किल अंतर्गत थाना चौरी, औराई और महिला थाना से संबंधित विवेचनाओं के संबंध में समीक्षा की गई। पाया गया कि तमाम विवेचना अनावश्यक रूप से लंबित हैं।साक्ष्य के संबंध में उचित जवाब नहीं दिया गयाइस बाबत क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों से जानकारी किया गया। तो साक्ष्य के संबंध में उचित जवाब नहीं दिया गया। जिसको लेकर डीआईजी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जल्द मामलों में कार्रवाई की जाए।उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र ने बैठक की।अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए ​​​​​​​डीआईजी ने इस दौरान निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली सूचनाओं और गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें। भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए। दोषी व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। वहीं, उन्होंने गोवंश के अवैध परिवहन पर रोकथाम और गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button