ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

24 शवों का होगा सामूहिक दाह संस्कार

नागपुर। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक निजी बस में आग लगने से जलकर मरे 25 लोगों में से 24 का सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।

शवों की पहचान होना मुश्किल

अधिकारी ने कहा कि चूंकि शनिवार तड़के बस में आग लगने के बाद अधिकांश पीड़ित इतने जल गए थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए उनके परिवारों को उनके डीएनए परीक्षण के बजाय शवों के सामूहिक दाह संस्कार के लिए मनाने के प्रयास किए गए।

डीएनए परीक्षण में लग जाता ज्यादा समय

सूत्रों के अनुसार, डीएनए परीक्षण एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में कई दिन लग सकते हैं। बुलढाणा के कलेक्टर एच पी तुम्मोड ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज 24 शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा और इसकी तैयारी चल रही है। इसके अलावा, एक मृतक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नागपुर-मुंबई ‘समृद्धि एक्सप्रेसवे’ पर शनिवार देर रात करीब 1.30 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद निजी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी।

 

Related Articles

Back to top button