ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग लोगों ने किया प्रदर्शन

इंदौर। दुष्कर्म के आरोपित युसूफ को सजा देने की मांग कर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। हाथों में पर्चे लेकर पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने युसूफ को फांसी की सजा देने की मांग की। युसूफ पर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। लसूड़िया थाना पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

खजराना निवासी युसूफ ने मजदूर परिवार की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। युसूफ ठेकेदार है और सिंगापुर टाउनशिप में उसका काम चल रहा था। युसूफ ने बच्ची को रुपये देकर धमकाया कि किसी को बताना नहीं। घटना से नाराज रहवासी गुरुवार शाम रीगल तिराहा पहुंचे और युसूफ को कड़ी सजा देने की मांग की।

पर्चों पर लिखे थे ये नारे

युवाओं के हाथों में ‘गुस्ताख ए बलात्कार की एक ही सजा, फांसी की सजा-फांसी की सजा, मेरी आठ साल की गुड़िया को न्याय दो, युसूफ को फांसी दो, सिंगापुर टाउनशिप की बेटी को न्याय दो, लाडली भानजी है परेशान, मामाजी कब ध्यान दोगे।’ जैसे नारे लिखे पर्चे थे।

Related Articles

Back to top button