ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

महाराष्ट्र में एक ही जगह मौजूद हैं दो रेलवे स्टेशन

क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है कि सटीक स्थान पर दो रेलवे स्टेशन हैं? लेकिन यह रेलवे के बारे में एक सच्चाई है. महाराष्ट्र के अहमदनगर में, श्रीरामपुर और बेलापुर स्टेशन एक ही स्थान पर लेकिन ट्रैक के विपरीत दिशा में स्थित हैं. जी हां, अक्सर हम जब किसी स्टेशन पर जाते हैं तो सभी प्लेटफॉर्म व स्टेशन एक नाम के ही होते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई बार लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. हालांकि, जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चलता है तो वह हक्के-बक्के रह जाते हैं.
*एक ही जगह पर मौजूद है दो रेलवे स्टेशन*
जैसा कि आपको मालूम है कि भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. आंकड़ों के हिसाब से ऐसा दावा किया जाता है कि जितने यात्री हमारे यहां ट्रेन में रोजाना सफर करते हैं, उतनी तो ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या है. बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक स्टेशन काफी मशहूर हैं. किसी भी यात्री को टिकट लेने से पहले अच्छी तरह समझना होगा कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, क्योंकि श्रीरामपुर और बेलापुर स्टेशन एक ही जगह पर है. फर्क सिर्फ इतना है कि यह दोनों स्टेशन ट्रैक के विपरीत दिशा में स्थित हैं.
ऐसे ही दो राज्यों के बॉर्डर पर बना है स्टेशन
जब स्टेशन पर यात्री पहुंचते हैं तो उन्हें थोड़ी देर लगता है कि इस बात को समझने के लिए कि आखिर यह मांजरा क्या है. ऐसे ही कई अन्य फैक्ट भी हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. भारत में एक ऐसा भी स्टेशन है जहां पर दो राज्य के बॉर्डर जुड़ते हैं. स्टेशन का आधा हिस्सा गुजरात में तो आधा हिस्सा महाराष्ट्र में. नवापुर रेलवे स्टेशन गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर है. दो राज्यों में बंटे इस अनोखे नवापुर रेलवे स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं में रेल यात्रियों को सूचना दी जाती है. यहां हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अनाउंसमेंट होता है.

Related Articles

Back to top button