ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

मध्य प्रदेश में दलित विरोधी घटनाओं पर मल्लिकार्जुन खरगे ने शिवराज सरकार को घेरा लगाए ये आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने हाल ही में मध्य प्रदेश में सामने आई दलित विरोधी घटनाओं का जिक्र करते हुए ट्वीट किया।

खरगे ने लिखा, “मध्य प्रदेश में एक महीने में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।”

ट्वीट ने आगे लिखा, “NCRB Report (2021) के मुताबिक, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए हैं, हर दिन 7 से ज्यादा अपराध हुए हैं।”

“मध्य प्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूंट पी रहे हैं। भाजपा का सबका साथ, केवल विज्ञापनों में सिमटकर, एक दिखावटी नारा और PR Stunt बनकर रह गया है।”

“भाजपा, हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है। हम मांग करते हैं कि छतरपुर जिले की इस घटना पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।”

क्या है वो घटना, जिस पर भड़की कांग्रेस

मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। खरगे ने जिस घटना का जिक्र किया है, वो शिवपुरी की है। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखाड़ी में गांव के पांच लोगों ने दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनका जुलूस निकाला और उन्हें मैला खिलाया था। कलेक्टर ने मामले के पांच आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

भाजपा का पलटवार- खरगे बताएं दलितों पर अत्याचार कब रुकेंगे

छतरपुर में दलित पर गंदगी (मल) डालने की घटना को लेकर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बताएं कि कांग्रेस और उसके गठबंधन दलों की सरकार में दलितों पर अत्याचार कब रुकेंगे। प्रदेश में कांग्रेस 47 वर्षों से अधिक सत्ता में रही, लेकिन कभी उसने संत रविदास, आंबेडकर और वाल्मीकि जैसे श्रद्धा के केंद्रों का आदर सम्मान नहीं किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संत रविदास महाकुंभ मनाने का काम किया। दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार तो कांग्रेस की सरकार पर हुए हैं

Related Articles

Back to top button