ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

यूपी के छह जिलों में पासपोर्ट बनवाने की सुविधा शुरू होगी

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी के निवासियों सरकार अहम सौगात देने जा रही है। विदेश में शिक्षा, रोजगार, आवासीय या दीर्घकालीन वीजा के लिए आवेदन करने वाले पासपोर्ट आवेदकों के लिए विदेश मंत्रालय राहत देने जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) गाजियाबाद से जुड़े छह जनपदों के पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) में 28 सितंबर से पीसीसी आवेदन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।विदेशों में लंबी अवधि का वीजा आवेदन करने वालों के लिए पुलिस अनुमति प्रमाण-पत्र (पीसीसी) अनिवार्य है। आवेदकों को इसके लिए पुलिस मुख्‍यालय के चक्‍कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन कल यानी 28 सितंबर से इससे छुटकारा मिल जाएगा। पीसीसी आवेदन की सुविधा पोस्‍ट आफिस में भी की जा सकेगी। विदेश मंत्रालय ने यह सुविधा पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और वृंदावन में मिलेगी। उन जिलों को इसके लिए चुना गया है, जहां से पासपोर्ट आवेदन अधिक होते हैं। यानी काफी संख्‍या में लोगों को परेशान होना पड़ता था।अब तक लोगों को पीसीसी के लिए गाजियाबाद कौशांबी पीएसके के चक्कर काटने पड़ते थे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पीओ पीएसके में नई सुविधा के लिए परीक्षण शुरू कर दिया है, जो आज शाम तक पूरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button