ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
पंजाब

करीबी रिश्तेदार ने पहले बातचीत के लिए बुलाया घर, फिर किया तेजधार हथियारों से कत्ल

अमृतसर/पट्‌टी। पंजाब के तरनतारन में दो दोस्तों का उसकी के रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। गांव वालों ने घर में लाशें देख पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दी। मरने वालों की पहचान तरनतारन के पट्‌टी में गांव गुदाई निवासी गुरदर्शन सिंह उर्फ सोना (27) और गांव जंड निवासी शिंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।शव की जांच करते हुए पुलिस।मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मरने वाले दोनों करीबी दोस्त हैं। जहां वारदात हुई वह सोना का ही करीबी रिश्तेदार मलकीत सिंह का है। मौके पर पहुंची डीएसपी पट्टी सतनाम सिंह ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच में आरोपी मकान मालिक मलकीत सिंह है। उसने यह कत्ल अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किया है। जिस समय सोना व शिंदर घर में पहुंचे, मलकीत के अलावा पांच और साथी वहां मौजूद थे।आरोपियों ने तोड़ दिए मृतकों के मोबाइलडीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कत्ल के बाद दोनों मृतकों के मोबाइल फोन तोड़ दिए। क्राइम सीन से स्पष्ट होता है कि दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और आरोपियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल किया।फोरेंसिक टीम ने जांच की शुरूडीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वेड टीम ने भी क्राइम सीन की जांच की है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मलकीत के अलावा 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button