ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

पड़ोसी ने रात तीन बजे महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म आरोपित की तलाश

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में एक 30 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है,आरोपित ने मंगलवार रात करीब तीन बजे महिला के घर में घुस कर मारपीट कर उसके साथ घटना की।

घटना के समय महिला पति अपने गांव गया हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला मूलत: बैतूल जिले की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ किराए से रहती है। उसका पति निजी काम करता है।

सोमवार को उसका पति किसी काम से बैतूल गया था, घर पर महिला अकेले थी, मंगलवार रात करीब तीन बजे महिला घर की खिड़की टूटने की आवाज सुनकर खड़ी हुई।

जब उसने मोबाइल में समय देखा तो तीन बज रहे थे, इस दौरान घर का दरवाजा खोलकर बाहर टूटी खिड़की देखने लगी, उसी समय उसके मोहल्ले में रहने वाला आरोपित आकाश चनार घुस गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा।

बाद में उसने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने महिला गला दबा दिया। बाद में आरोपित महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मंगलवार शाम को पति के बैतूल से आने के बाद उसने थाने जाकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।फिलहाल आरोपित फरार है।

Related Articles

Back to top button