ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

सोमवती अमावस्या को लेकर महाकाल मंदिर में इंतजाम नाकाफी

उज्जैन। श्रावण में 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या व भगवान महाकाल की दूसरी सवारी का महासंयोग बन रहा है। इस दिन शिप्रा स्नान व महाकाल दर्शन हेतु देशभर से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम कर रहा है।

यहां से मिलेगा महाकाल मंदिर में प्रवेश

उज्जैन जिला प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के सामने पार्किंग में बैरिकेडिंग की जा रही है। यहां से दर्शनार्थियों को कतार में लगना होगा। श्रद्धालु महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से मंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शनार्थियों के लिए चारधाम मंदिर पार्किंग में विशाल जूता स्टैंड का निर्माण भी किया जा रहा है।

कीचड़ से पैदल चलने में हो रही परेशानी

श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सके, इसके लिए सूचना संकेतक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। अस्थाई एटीएम भी स्थापित किया गया है। लेकिन आधे अधूरे निर्माण व इसकी वजह से सड़क पर कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को पैदल चलने में खासी परेशानी हो रही है। महापर्व से पहले फायर फाइटर से मार्ग की धुलाई कराना नितांत आवश्यक है।

होर्डिंग पर आपत्ति

मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को जूता स्टैंड की जानकारी देने के लिए हरसिद्धि क्षेत्र में सूचना संकेतक बोर्ड लगाया गया है। जिस पर लिखा है बड़ा गणेश जूता स्टैंड। इस पर समाजसेवी विनय शर्मा ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार के सूचना बोर्ड पर देवी देवताओं के नाम नहीं लिखे जाने चाहिए। इससे धार्मिक भावना आहत होती है।

Related Articles

Back to top button