ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

जिया शंकर की रियल एज जानकर हैरान रह गए जद हदीद दिए ऐसे रिएक्शन

 बिग बाॅस ओटीटी के सीजन 2 में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। आए दिन घरवालों के बीच होने वाले ड्रामे को लोग खूब एंजाॅय कर रहे हैं। शो में जद हदीद और जिया शंकर के बीच काफी क्लोज रिश्ता बन गया है। जद, जिया को हमेशा अपनी बेटी की तरह ट्रीट करते हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में जिया की रियल एज जानकर जद काफी हैरान रह गए।

दरअसल शुक्रवार के एपिसोड में पूजा भट्ट और जिया शंकर के बीच लड़ाई हो जाती है। उस लड़ाई में पूजा, जिया को काफी अपशब्द कहती हैं। दोनों के बीच तीखी बहस के बाद पूजा भट्ट, फलक नाज, अविनाश सचदेव और जद हदीद के साथ बातचीत करती हैं। इस बातचीत के दौरान जिया शंकर की उम्र का जिक्र होता है, जिसे सुनकर जद हैरान रह जाते हैं।

जद हदीद ने दिए ऐसे रिएक्शन

जब जिया की उम्र का अंदाजा लगाया जाता है कि फलक और अविनाश बताते हैं कि जिया 29 या 30 साल की हैं। ये सुन जद शाॅक हो जाते हैं। इसके बाद जद हदीद कहते हैं कि वह जिया को 21 या 22 साल की समझ रहे थे। वे खुद 38 साल के हैं, इसलिए उन्होंने जिया को बेटी की तरह ट्रीट किया था। इस बात पर पूजा कहती हैं कि ये जिया की रणनीति है कि हर कोई उससे बच्चे की तरह व्यवहार करे। यह उसका गेम है। जिस पर जद हदीद कहते हैं मैं बेवकूफ की तरह महसूस कर रहा हूं।

अविनाश पर भड़कीं मनीषा

बता दें कि हाल ही में बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। वहीं मनीषा रानी बिग बाॅस के घर में पहली बार कैप्टन बनी हैं। कल के एपिसोड में देखा गया कि अविनाश अपना बिस्तर नहीं बनाते हैं और किसी और को भी उनका बेड छूने से मना कर देते हैं। इस बात पर मनीषा भड़क जाती हैं और दोनों के बीच जमकर बहस होती है। जिस पर न्यू वाइल्ड कार्ड अभिषेक मल्हान अपनी दोस्त मनीषा की साइड लेकर अविनाश से भिड़ जाते हैं। जब अभिषेक, मनीषा को समझाते हैं तो वे उन्हीं पर भड़क जाती हैं।

 

Related Articles

Back to top button