ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन भारतीय जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के ला सीन म्यूजिकल पहुंचे और हजारों की संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का ये नजारा अपने आप में अद्भूत है, ये उत्साह अभूतपूर्व है, ये स्वागत उल्लास से भर देने वाला है। हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी भारत जरूर बना लेते हैं। यहां पर कुछ लोग 12 घंटे सफर करके आए हैं, इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है। मैं आप सभी का यहां पर आने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

भारत-फ्रांस की अटूट दोस्ती

पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस संबंधों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है बल्कि ये भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है। दोनों देशों के लोगों के बीच का कनेक्ट दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, इस साझेदारी का सबसे मज़बूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देखिये झलकियां…

पीएम मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 जुलाई) को तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस (France) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए थे। गुरुवार की शाम पेरिस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि पीएम मोदी को फ्रांस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। गुरुवार की शाम पीएम मोदी ने पहले सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की। इसके बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ प्रतिनिधि मंडल स्तर की बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की ओर से आयोजित डिनर में शरीक होंगे।

Related Articles

Back to top button