ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

चंद्रयान-तीन की उड़ान में भेल की रही अहम भूमिका

 भोपाल। चंद्रयान-तीन मिशन शुक्रवार को लांच हुआ। इस विशेष उपलब्धि में भेल की विशेष भूमिका रही है। भेल ने चंद्रयान-तीन में उपयोग में आने वाली 100 स्पेस-ग्रेड बैटरी की आपूर्ति कर एक मील का पत्थर साबित किया है। पिछले कई सालों से भेल आइएनएसएटी, जीएसएटी, आइआरएनएसएस और आरआइएसएटी जैसे महत्वपूर्ण मिशन के लिए इसरो को बैटरी की आपूर्ति कर रहा है। भेल के प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि चंद्रयान-तीन में प्रयुक्त बैटरी, प्रोपल्शन माड्यूल बीएचइएल द्वारा निर्मित हैं। इसके साथ साथ टाइटेनियम प्रोपेलेंट टैंक भी भेल द्वारा ही निर्मित हैं। झा ने बताया कि भेल 20 वर्षों से इसरो के साथ उनके अभियान में सहभागिता कर रहा है। झा का कहना है कि किसी भी सेटेलाइट में बैटरी की भूमिका अहम रहती है, इसलिए यह भेल के लिए गर्व की बात है। हालांकि इस कार्य में भेल भोपाल की ओर से कुछ नहीं बनाया गया है। भेल की बेंगलुरु यूनिट ने इसरो के साथ अहम भूमिका निभाई है।

भोपाल गेट पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

भोपाल (नप्र)। शुक्रवार 14 जुलाई को भारत के लिए बड़ा दिन रहा। चंद्रयान-तीन मिशन की लान्चिंग की गई। इस खुशी में गुरुनानक मंडल की ओर से भोपाल गेट पर अतिशबाजी की गई। सभी को मिठाई बांटी गई। मंडल के पदाधिकारियों ने इसरो को बधाई दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, भगवानदास ढालिया, नरेंद्र ठाकुर,संदीप कल्याणें, सुनील विश्वकर्मा,प्रभात मालवीय सहित युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button