ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

निको कंपनी के पूर्व कर्मचारी आलोक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते आलोक सिंह (45) ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे के बीच की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक निको इस्पात कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत था। दो दिन पहले ही कंपनी से इस्तीफा दिया था। मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के समय सभी स्कूल में थे। घर में पत्नी के अलावा कोई नहीं था।

पुलिस के मुताबिक मूलत: उत्तरप्रदेश, बलिया निवासी आलोक सिंह जो धनलक्ष्मी नगर में किराए के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में आलोक पत्नी से सुबह जेवर की मांग कर रहा था। इसकी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आलोक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से अपने कमरे के अंदर जाकर खुदकुशी कर ली।

गोली की आवाज सुनने के बाद मृतक की पत्नी कमरे में पहुंची तो उसने आलोक को जमीन में गिरा पाया। गोली आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।

उप्र से लिया था गन लाइसेंस

पुलिस के अनुसार आलोक ने गन का लाइसेंस उप्र से लिया था। छत्तीसगढ़ आने के बाद उसने लाइसेंस छत्तीसगढ़ ट्रांसफर कराया था। निको कंपनी में नौकरी मिलने के बाद वह पिछले लगभग तीन साल से छत्तीसगढ़ में रह रहा था।

आत्महत्या के कारण अज्ञात

प्रारंभिक जांच में अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पत्नी से पूछताछ के आधार पर आगे कुछ कहा जा सकता है।

– सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी, खमतराई

Related Articles

Back to top button