ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

क्रोएशिया-नीदरलैंड नेशंस लीग के सेमीफाइनल में

क्रोएशिया और नीदरलैंड ने रविवार को अपने आखिरी नेशंस लीग मैच जीतकर अगले साल होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। क्रोएशिया की टीम ऑस्ट्रिया को 3-1 से हराकर ग्रुप ए-1 में शीर्ष पर रही। नीदरलैंड ने बेल्जियम को 1-0 से हराया और 16 अंक लेकर ग्रुप ए-4 में शीर्ष पर रही। वहीं नेशंस लीग और मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस की टीम डेनमार्क से 0-2 से हार गई। हालांकि ऑस्ट्रिया के हारने की वजह से फ्रांस की टीम रेलीगेशन से बच गई,जबकि ऑस्ट्रिया की टीम सेकंड टायर में पहुंच गई।20 नवंबर से कतर में शुरू होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए यह आखिरी मैच था। विश्वकप में नीदरलैंड की टीम इक्वाडोर और सेनेगल के ग्रुप में है। फ्रांस और डेनमार्क की टीमें कतर में फिर से भिड़ेंगी, जिसमें ट्यूनीशिया और आस्ट्रेलिया भी उनके ग्रुप में हैं।

Related Articles

Back to top button