ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

केवलारी से राजनांदगांव जा रहा 30 टन गेहूं से भरा ट्रक पुलिया से टकराकर पलटा

लांजी/बालाघाट। ग्राम केवलारी से छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जा रहा गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक हादसे का शिकार हाे गया। गनीमत रही कि इस हादसा बड़ा व जानलेवा नहीं रहा। इसमें कपूरचंद लिल्हारे नामक व्यक्ति को मामूली चाेटें आई हैं। ट्रक क्रमांक सीजी08 एसी 5297 में लगभग 30 टन गेहूं लोड था।

टेडवा के पास पीडब्ल्यूडी विभाग के नवनिर्मित पुलिया से टकरा गया

राजनांदगांव जाते वक्त ग्राम टेडवा के पास पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित पुलिया से टकरा गया। पुलिया से टकराते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस दाैरान ट्रक की चपेट में एक विद्युत पोल भी आ गया। ट्रक की टक्कर से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत पोल के टूटने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।

ट्रैक्टर चालक को बचाने में अपना अनियंत्रण

बताया गया कि देर रात एक ट्रैक्टर चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अपना अनियंत्रण खो दिया और ट्रक पुलिया से जा टकराया। कोई हादसा न हो जाए, इसे देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। शनिवार को दोपहर बाद सुधार कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति दोबारा शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button