ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

इकलौते बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप से हड़पी संपति मारपीट कर घर से बाहर निकाला

रतलाम। रतलाम में इकलौते बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप की संपति हड़प ली। उसके बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। शुक्रवार को मां-बाप कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुंचे। वह कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर तख्ती थामकर बैठ गए। नायब तहसीलदार ने चर्चा कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामला रतलाम जिले के ग्राम मावता का है। पन्नलाल प्रजापति (70) और सुंदरबाई बाई का इकलौता बेटा शिवनारायण है। शिवनारायण ने पिता पन्नलाल से जमीन, मकान व ट्रेक्टर अपने नाम करवा लिया। उसके बाद सेवा करने के बदले उसने बुजुर्ग मां-बाप मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

एक घंटे तक सीढ़ियों पर बैठे रहे बुजुर्ग

वृद्धावस्था में परेशान भटक रहे पन्नलाल प्रजापति व सुंदरबाई कलेक्ट्रेट शिकायत लेकर पहुंचे। उनके हाथ में तख्ती थी, जिसमें बेटे से परेशानी का उल्लेख था। वह दोनों जाकर कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठ गए। वह एक घंटे तक वहीं पर बैठे रहे। उनकी जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी।

मारपीट की करवा चुके हैं एफआईआर

नायब तहसीलदार बुजुर्ग दंपती के पास पहुंचे। पन्नलाल व सुंदरबाई ने बताया कि हमें हमारे इकलौते बेटे ने मारपीट कर जमीन से बेदखल कर दिया है। उसने जमीन, मकान व ट्रेक्टर अपने नाम करवा लिया है। उसके खिलाफ हमने पहले भी मारपीट की एफआइआर दर्ज करवाई थी।

जमीन बंटवारे का है मामला

पन्नलाल व सुंदरबाई की पीड़ा सुन नायब तहसीलदार ने कहा कि मामला जमीन बंटवारे का है। पिपलौदा तहसीलदार ओर थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button