ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

हिमाचल और गुजरात में नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में नवंबर मध्य से पहले चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, गुजरात में नवंबर मध्य के बाद दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। आयोग की टीम चुनाव तैयारियों से संतुष्ट है। चुनाव आयोग नवंबर महीने के अंत तक दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया था। राज्य में चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियां करीब-करीब पूरी हैं। फिलहाल आयोग की योजना नवंबर के पहले हफ्ते के बाद किसी भी दिन चुनाव कराने की है। राज्य में पिछली बार चुनाव नौ नवंबर को कराया गया था। इस बार भी एक चरण में ही चुनाव कराए जाने की योजना है। गुजरात विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में दो चरणों में कराए जा सकते हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछली बार की तरह दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों में बड़ा अंतर नहीं होगा। पिछली बार गुजरात में नौ और 14 दिसंबर को मतदान कराए गए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी तो गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी तक है।

Related Articles

Back to top button