ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

यूरोप ने 7 जुलाई 1550 को पहली बार चखा था चॉकलेट का स्वाद जानें क्या है इतिहास

World Chocolate Day 2023। छोटे बच्चे हो या बड़े लोग, आमतौर पर सभी को चॉकलेट खाना पसंद होता है। चॉकलेट की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आजकल चॉकलेट सभी जगह उपलब्ध हो जाती है। जन्मदिन या कोई खुशी का अवसर हो तो सभी को अधिकांश लोग गिफ्ट में चॉकलेट देना नहीं भूलते हैं। वहीं चॉकलेट खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

7 जुलाई को मनाया जाता है चॉकलेट दिवस

हर साल 7 जुलाई को चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। चॉकलेट लोकप्रियता और गुणों को देखते हुए वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया गया था, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आखिर 7 जुलाई को ही विश्व चॉकलेट दिवस क्यों मनाया जाता है। यहां जानें चॉकलेट का पूरा इतिहास –

चॉकलेट का इतिहास

चॉकलेट का इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में खोजे गए कोको के पेड़ के फल से चॉकलेट बनाया जाता था और यह धीरे-धीरे दुनिया के अन्य देशों में भी खाई जाने लगी, लेकिन यूरोप में चॉकलेट काफी देर से आई। ऐसा माना जाता है कि यूरोप में 7 जुलाई 1550 को पहली बार चॉकलेट का आगमन हुआ था और इसी दिन यूरोप के लोगों ने पहली बार चॉकलेट खाई थी।

साल 2009 से मनाया जा रहा है वर्ल्ड चॉकलेट डे?

वर्ल्ड चॉकलेट डे का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। साल 2009 से हर साल 7 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। वहीं घाना, अमेरिका जैसे देशों में 28 अक्टूबर को चॉकलेट डे मनाया जाता है। भारत में बीते कुछ सालों से ही चॉकलेट दिवस मनाने का ट्रेंड शुरू हुआ है।

Related Articles

Back to top button