ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

नोएडा में पांच लोगों ने की खुदकुशी, सामने आई यह बड़ी वजह

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में अलग-अलग घटनाक्रम के तहत एक छात्र समेत पांच लोगों ने मानसिक तनाव के कारण कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर 26 के बी- ब्लॉक में रहने वालीं 75 वर्षीय महिला उषा धानी पत्नी स्वर्गीय नंदकिशोर धानी काफी दिनों से बीमार थीं।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बीमारी की वजह से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण मंगलवार को अपने घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 48 में रहने वाले दीपक शर्मा (52 वर्ष) बीती रात को अपने घर में पंखे के सहारे फंदे से लटक गये। दीपक को उनकी बेटी ने गंभीर हालत में नोएडा के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को पता चला है कि दीपक पेशे से अकाउंटेंट थे और पत्नी से विवाद के कारण तनाव में थे। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में एक 11वीं कक्षा के छात्र ने आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय अमित्रों भौमिक पुत्र उज्ज्वल कुमार 11वीं कक्षा में पढ़ते थे।

पुलिस ने बताया कि भौमिक ने सोमवार की शाम अपने फ्लैट की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी और उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या करने से पूर्व लिखे गये सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया है। उसने अपने मम्मी-पापा से माफी मांगते हुए आत्महत्या की है।

अधिकारी ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार में रहने वाले विकास कुमार (32 वर्ष) पुत्र शिवानंद चौधरी ने बीती रात को पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच से पता चला कि निजी नौकरी छूट जाने से विकास तनाव में थे। थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि बीती रात को कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाले पिंटू (28 वर्ष) पुत्र कैलाश तिवारी ने मानसिक तनाव के चलते पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को जांच में पता चला है कि वह काफी दिनों से बेरोजगार था। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 21 में रहने वाली सोनी बानो (28 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्ला ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाली 35 वर्षीय दीपिका ने भी मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button