ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

क्रिकेटर उमेश यादव ने किए महाकाल दर्शन मंत्रों का जाप किया

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सोमवार तड़के भगवान महाकाल के दर्शन किए। उमेश यादव अपनी पत्नी तान्या के साथ भस्म आरती दर्शन में शामिल हुए। भगवान महाकाल के दर्शनों के उपरांत उन्‍होंने नंदी हाल में बैठकर मंत्रों का जाप भी किया।

अनेक दिग्‍गज खिलाड़ी कर चुके हैं भगवान महाकाल के दर्शन

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट सितारे समय-समय पर महाकाल दर्शन करने आते रहे हैं। विराट कोहली से लेकर अनेक दिग्गज खिलाड़ी बाबा महाकाल को शीश नवा चुके हैं।

सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया

सोमवार तड़के उमेश यादव उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया। पुजारियों ने उन्हें महाकाल मंदिर से जुड़ा इतिहास भी बताया।

उमेश यादव ने अपने फोटो फेसबुक पर शेयर किए

दर्शन के बाद उमेश यादव ने अपने फोटो फेसबुक पर शेयर किए। बता दें कि उमेश यादव पूर्व में भी महाकाल मंदिर दर्शन करने आते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button