ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार युवक की पुलिस हिरासत में मौत स्वजन ने किया हंगामा

बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना पुलिस द्वारा शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का पता लगते ही मृतक के स्वजनों ने अस्‍पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए निष्‍पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

भैंसदेही थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पिपलना निवासी राहुल जावलकर (22) को पुलिस ने धारा 151 के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसकी जमानत निरस्त कर दी गई थी। पुलिस उसे थाना लेकर आ गई। रात में राहुल का पेट दर्द होने पर पुलिस उसे भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। रात करीब दो बजे राहुल की मौत हो गई।

राहुल की मौत होने की जानकारी मिलते ही स्वजन के साथ बड़ी संख्‍या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मृतक की बहन जया ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसडीएम कोर्ट द्वारा बीमार होने के बाद भी उसे जमानत नही दी गई। अस्पताल में भी बेहतर इलाज नहीं हो पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने निष्‍पक्ष जांच कर दोषियों पर कारवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

भैंसदेही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल के खिलाफ ग्राम की एक महिला और उसके पति ने विवाद करने की शिकायत की थी। पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका में राहुल को गिरफ्तार कर 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में भैंसदेही एसडीएम रीता डहेरिया ने बताया कि न्यायिक जांच की जा रही है। जो भी स्थिति होगी, वह जांच में सामने आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button