ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

दो दिवसीय दौरे पर काहिरा पहुंचे पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मिस्र के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। कैरो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री खुद मौजूद थे। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी यहां राउंड टेबल बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अल-सिसी से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि ये 26 सालों से बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने मिस्र का दौरा किया है। इससे पहले साल 1997 में भारतीय पीएम ने यहां का दौरा किया था। बता दें कि पीएम मोदी, यहां के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा पहुंचे हैं।

जानिये उनका कार्यक्रम

पीएम मोदी रविवार को अल-सीसी से वार्ता करेंगे और दोनों प्रमुख देशों के बीच रणनीति भागीदारी को गति देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। काहिरा में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ‘हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री’ का दौरा करेंगे, जो एक पवित्र स्थल है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और फिलस्तीन में सेवा करने वाले और शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 3,799 सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है। इसके अलावा पीएम मोदी यहां दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का भी दौरा करेंगे। मस्जिद का निर्माण फातिमिद वंश के शासन के दौरान किया गया था। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button