ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

बिग बाॅस ओटीटी पर पूजा भट्ट ने किए अपनी शादी से जुड़े खुलासे पर्सनल लाइफ के खोले राज

 बिग बाॅस ओटीटी 2 दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है। दर्शक भी इस शो को पसंद कर रहे हैं। कुछ घरवालों को अपने साथियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग करते देखा जा सकता है। वहीं कुछ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से अपने सीक्रेट शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। बिग बाॅस ओटीटी 2 के पांचवें एपिसोड में बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी अपने को कंटेस्टेंट के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सीक्रेट बातें शेयर करती दिखाई देती हैं। पूजा भट्ट अपनी टूटी हुई शादी के बारे में खुलकर बात करती हैं।

अपने पति से क्यों अलग हुई पूजा भट्ट?

दरअसल पूजा, बेबिका धुर्वे से अपने एक्स हसबैंड से अलग होने के बारे में बात करती हैं, और बताती हैं कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया था। जब बेबिका ने पूजा से पूछा कि क्या वे मैरिड हैं तो एक्ट्रेस ने कहा मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे। फिर हमने फैसला किया कि कुछ ठीक नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जीना। ये कोई रिहर्सल नहीं था। हमें सिर्फ एक मौका मिलता है। इस दौरान बेबिका पूजा से पूछती हैं कि क्या उनके एक्स हसबैंड एक एक्टर थे। इस सवाल के जवाब में पूजा कहती हैं कि वे एक एक्टर नहीं थे, लेकिन वे मीडिया बिजनेस से जुड़े थे और वे एक अच्छे इंसान हैं।

पूजा भट्ट के बच्चे क्यों नहीं हुए?

इसके आगे पूजा कहती हैं कि वे कैप्रिकॉर्न हैं, यही कारण है कि हम बहुत अच्छे थे। बेबिका कहती हैं कि कैप्रिकॉर्न काफी प्रैक्टिकल होते हैं और वे अच्छे फादर बनते हैं। ये सुनकर पूजा कहती हैं, उस समय मेरा दिल सही जगह पर नहीं था। जब मैं बच्चे चाहती थी तो मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी और मैं झूठ नहीं बोल सकती। किसी से कभी न मिलने का रिस्क ओके है लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकती। जब हम झूठ बोलते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी, जो भी था अच्छा था, हमने गरिमा बनाए रखी। अपने रास्ते अलग कर लिए।

पूजा भट्ट के पति कौन थे?

बता दें कि पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा के साथ शादी की थी। वे एक भारतीय वीजे और मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक थे। पूजा ने सिर्फ 2 महीने तक डेट करने के बाद 2003 में मनीष से शादी कर ली थी। शादी के 11 सालों बाद साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button