ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

सोते समय अचानक से 10 साल के बच्चे के सीने में हुआ दर्द मौत

 भिंड जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किए गए 10 साल के बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। सोते समय बच्चे के अचानक से सीने में दर्द शुरू हुआ था। दर्द इतना तेज था कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया, जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, लेकिन मेहगांव के पास ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

10 वर्षीय साहिर पुत्र सुखराम दौहरे निवासी किन्नौटा थाना उमरी हर रोज की तरह बुधवार की रात खाना खाकर सो गया था। इसके बाद बुधवार-गुरुवार की रात तीन बजे साहिर के सीने में तेज दर्द होना शुरू हो गया। स्वजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कर दिया। लेकिन सुबह तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे पीआइसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। लेकिन गुरुवार की शाम बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन साहिर ने मेहगांव के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डाक्टर आरके अग्रवाल का कहना है कि बच्चे के सीने में दर्द होना प्राथमकि स्तर पर हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। लेकिन बिना जांच के इसे स्पष्ट तौर पर अटैक कहना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button