ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

सिंगर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट

रैपर और सिंगर हनी सिंह को हाल ही में कनाडा में बैठे हुए गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से शिकायत दर्ज की है। स्पेशल सेल वॉइस नोट की जांच करते हुए मामले की तफ्तीश कर रही है। हनी सिंह दिल्ली पुलिस से सिक्योरिटी चाहते हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर हनी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें विदेशी नंबर से काॅल आए हैं। साथ ही कुछ वॉइस नोट्स भी मिले है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इन वॉइस नोट्स की जांच कराने और सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है।

हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

मीडिया के साथ बातचीत में हनी सिंह ने आगे बताया मुझे अभी ज्यादा कुछ बताने से मना किया है। मेरे साथ जिंदगी में ये पहली बार हुआ है। मैं डरा हुआ हूं। मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। मुझे सिर्फ मौत से डर लगता है। बता दें कि गोल्डी बरार पंजाब के फेमस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। फिलहाल गोल्डी बरार फरार है। इससे पहली भी बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी भी गोल्डी बरार ने ही दी थी। मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी भेजी गई थी।

सिंगर ने की सुरक्षा की मांग

गोल्डी बरार को इस साल मई में कनाडा सरकार ने देश के टाॅप 25 वांटेड अपराधियों में शामिल किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डी बरार पर हत्या, आपराधिक साजिश और भारत में अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति का आरोप लगाया गया है। गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बरार पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। वह साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था।

Related Articles

Back to top button