ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पंचायत से बाहर निकालकर पीटा, घर पर शिकायत करने पर जानलेव हमला किया

छतरपुर (मध्य प्रदेश): पंचायत कार्यालय में दलित व्यक्ति को कुर्सी पर बैठना भारी पड़ गया। जहां उसे पंचायत से निकालकर बुरी तरह पीटा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाइश देकर शांत कराया और उसके घर पर उलाहना दे दिया। घर पर शिकायत पहुंचने से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ दलित व्यक्ति के घर पहुंचकर उसे बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल दलित व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई है।मामला जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौका का है जहां के सरपंच कृष्णगोपाल और घायल ने बताया कि शुक्रवार को गांव का 35 वर्षीय हल्लू (पुत्र मठोला अहिरवार) कपिल धारा कूप योजना का लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेज लेकर पंचायत कार्यालय आया था जहां वह कुर्सी पर बैठ गया। इसी बीच गांव का रोहित सिंह ठाकुर पंचायत कार्यालय पहुंचा जहां हल्लू को कुर्सी पर बैठा देख उसे गुस्सा आ गया और वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद सरपंच कृष्णगोपाल, सचिव अरविंद अहिरवार ने बीचबचाव कर रोहित को शांत कराया और रोहित की शिकायत उसके माता-पिता से करमामले में शिकायत होने से बौखलाए रोहित ने शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे को अपने दो अन्य साथियों के साथ हल्लू अहिरवार के घर पहुंचकर हॉकी, लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में हल्लू के हाथ-पैर टूटने के साथ-साथ उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। घायल हल्लू को सरपंच कृष्णगोपाल अपने वाहन से अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।हल्लू और पत्नी गीता बताती हैं कि वह मेहनत मज़दूरी कर अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करते हैं। इस हमले में उनके दोनों हाथ फ्रेक्चर हैं जिससे अब महीने 2 महीने वह काम नहीं कर सकेंगें जिससे उन्हें खाने के लाले पड़ने वाले हैं।सरपंच- कृष्णगोपाल (सरपंच, ग्राम पंचायत चौका), और सेकेट्री- अरविंद अहिरवार (सेकेट्री, ग्राम पंचायत चौका) ने बताया कि मातगुवां थाना पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दे दी गई है तो वहीं घयाल को जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button