ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

बारात लेकर पहुंचे सनी देओल के बेटे करण पोते की शादी में नाचते दिखे धर्मेंद्र

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल आज शादी के बंधन में बंधेंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी कर रहे हैं। इस समय कपल की शादी की रस्में चल रही हैं। करण बारात लेकर द्रिशा के द्वार पर पहुंच गए हैं। करण घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे। अपने पिता सनी देओल के साथ करण ने एंट्री ली। सनी इस खास मौके पर अपने बेटे के साथ उनका हाथ थामे दिखाई दिए। दूल्हे राजा ने ऑफ व्हाइट शेरवानी और उसी रंग का साफा पहन रखा था। वहीं सनी देओल भी व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ पेस्टल ग्रीन लॉन्ग कोट और रेड पगड़ी में काफी जच रहे थे।

बारात में नाचे दादा धर्मेंद्र

इतना ही नहीं करण देओल की बारात में दादा धर्मेंद्र भी शामिल हुए। उन्होंने ब्राउन कलर के कोट पैंट पहन रखा था। अपने पोते की बारात में वे काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने भांगड़े पर डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शादी से पहले 16 जून को करण देओल की संगीत सेरेमनी रखी गई थी। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे। संगीत में सनी देओल गदर के तारा सिंह बनकर पहुंचे थे। 65 साल के सनी ने अपने बेटे के संगीत में जमकर डांस किया। उन्होंने मैं निकला गड्डी लेके पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी थी।

करण शादी के बंधन में बंधेंगे आज

इतनी ही नहीं 87 साल के धर्मेंद्र ने भी करण देओल और द्रिशा की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचा था। उन्होंने मैं जट्ट यमला पगला दीवाना पर शानदार डांस किया। इसके बाद बॉलीवुड सितारों के लिए शानदार रिसेप्शन भी रखा जाएगा। करण के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। करण देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब वे जल्द ही अपने 2 और देखो जरा में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button