ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

गर्मियों में पिएं खस का शरबत ये होंगे 5 फायदे

 गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए कई तरह के शीतल पेय लेना पसंद करते हैं। कुछ लोग अपने फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक के कैन्स स्टॉक करते हैं, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में खस का शरबत पीने से शरीर का फायदेमंद हो सकता है। जानें खस का शरबत पीने के फायदे –

शरीर रहता है हाइड्रेटेड

गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी चिंता शरीर को हाइड्रेट रखने की होती है। खस का शरबत नियमित अंतराल पर पीते रहने से बॉडी डिहाइड्रेट नहीं होगी। शरीर में अंदरूनी तौर पर ठंडक बनी रहती है।

बार-बार नहीं लगती प्यास

खस का शरबत एक समर कूलर ड्रिंक है, जो बार-बार लगने वाली प्यास को काफी हद तक कम कर सकता है। एक गिलास खस शरबत पीने से ताजगी महसूस होती है। शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

खस में आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकता है। मैंगनीज के गुण ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में भी मदद कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

खस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। शरीर के कोशिकाओं को मजबूती मिलती है।

आंखों की रेडनेस

खस के शरबत में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। खस में जिंक की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को रोकने में मदद करती है। गर्मियों में, एक गिलास खस का शरबत हीट से होने वाली आंखों में रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button