ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

इन वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार ये रही लिस्ट

 इन दिनों ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। वहीं, पहले से लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुकी कुछ सुपर हिट सीरीज के अगले सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इनकी कहानियों ने दर्शकों को ऐसा जोड़ा कि इनके खत्म होने के बाद अब लोग बेसब्री से सीरीज के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसमें से ही एक ‘असुर’ का नया सीजन ‘असुर 2′ रिलीज हो चुका है। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं अब कुछ और सीरीज हैं, जिनके नेक्स्ट सीजन को दर्शक जल्द देखना चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी तीन सीरीज के बारे में जिनको लोग जल्द ही ओटीटी पर देखना चाहते हैं।

पंचायत 3

जीतू भैय्या उर्फ जितेन्द्र कुमार स्टारर सुपर हिट वेब सीरीज के तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसके तीसरे सीजन के शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शुरू हो चुकी है। जल्द ही बहुत जल्द ही अमेजन प्राइम पर इस सीरीज का अगल हिस्सा देखने को मिलेगा। बता दें कि सीरीज के दूसरे पार्ट का अंत बेहद इमोशनल था, ऐसे में फैंस उसके आगे की कहानी जानने के लिए बेसब्र हैं। सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी किस तरह आगे बढ़ती है और प्रधान जी के जीवन में आगे क्या होता है, इसे जानने के लिए पंचायत 3 का इंतजार किया जा रहा है।

द फैमिली मैन 3

मनोज बाजपेयी की बेहतरीन एक्टिंग और दमदार स्टोरी से लोगों के दिलो में अपनी जगह बनाने वाली द फैमिली मैन वेब सीरीज के तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के आखिर तक सीरीज के नए सीजन की शूटिंग शुरू होगी। मनोज बाजपेयी की इस सीरीज के पहले दोनों सीजन को काफी पसंद किया गया है।

मिर्जापुर 3

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर’ लोगों की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के दोनों सीजन लोगों को बहुत पसंद आए। अब दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। कालीन भैया और गुड्डू भैया की लड़ाई में आगे क्या होता है, ये जानने के लिए दर्शक बेचैन हैं। ऐसे में इस सीरीज का दोनों सीजन जबरदस्त हिट रहा। पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल और दिव्येंदु से लेकर रसिका दुग्गल सभी ने दमदार एक्टिंग की और दर्शकों का दिल जीत किया। बॉलीवुड रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही अमेजन प्राइम पर सीरीज का अगला सीजन जल्द आएगा।

Related Articles

Back to top button