ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

कांग्रेस जिला महामंत्री बोले-दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को धराशायी कर दिया मिला नोटिस

मुरैना। मुरैना में कांग्रेस के जिला महामंत्री विभूति छाबई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने से कांग्रेस की अंतर्कलह उजागर हो गई।

वीडियो में वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए अभद्र बातें करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को चौपट कर दिया, उसके खानदान में कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।

वीडियो सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष मधुरा सिंह तोमर ने 24 घंटे में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उनका कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चार दिन पहले ही कार्यकारिणी गठित की है, जिसमें विभूति छाबई को महामंत्री बनाया है। इन्हीं विभूति छाबई का वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें वह ठहाके लगाते हुए कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को धराशायी किया है। उसने हमारे ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया।

वीडियो में वे कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह ने सीनियर नेताओं को दरकिनार करके अपने बेटे को मंत्री बनवाया। जयवर्धन सिंह से अच्छा तो हमारे ऐंदल सिंह कंषाना (कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए) का बेटा राहुल है, तब तो राहुल कंषाना को मुख्यमंत्री बनवाओ, गुर्जर समाज के वोट भी ज्यादा हैं।

वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि वह न बीजेपी में जाएंगे न बसपा में जाएंगे, कांग्रेस में रहेंगे। कमल नाथ के लिए काम करेंगे, क्योंकि कांग्रेस से नहीं दिग्विजय सिंह और उनके खेमे से नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button