ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

बिपरजॉय का असर मुंबई में समु्द्र में डूबे 4 लड़के पश्चिम रेलवे ने रद्द की 67 ट्रेनें

देश के पश्चिमी इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। मुंबई के जुहू बीच (Juhu Beach) के पास समंदर की लहरों की चपेट में आने से 5 लड़के डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया है, जबकि 4 लापता हैं। लापता युवकों की उम्र 12 से 15 वर्ष की बताई जा रही है। सभी लड़के समुद्र तट से आधे किलोमीटर की दूरी पर ही गये थे कि समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों में फंस गये। इनकी तलाश के लिए हेलिकॉप्टर की सेवा भी ली जा रही है। नौसेना और तटरक्षक दल के सदस्य तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि अरब सागर में आए चक्रवात बिपरजॉय को लेकर समुद्री तटों पर सरकार की तरफ से लगातार लोगों को अलर्ट किया गया था। मछुआरों को भी गहरे समुद्र में जाने से बचने की हिदायत दी गई थी।

लोगों की सुरक्षा के निर्देश

चक्रवाती तूफान को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक के बाद पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को को निर्देश दिया है कि खतरनाक स्थानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रूप से निकाला जाए। साथ ही नुकसान पहुंचने की स्थिति में बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल आदि जैसी सभी आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम्स को 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए हैं।

रद्द हुई ट्रेनें

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने 67 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। अगर आप गुजरात की यात्रा करनेवाले हैं तो एक बार ट्रेनों की स्थिति जरुर चेक कर लें।

Related Articles

Back to top button