ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

सुदामा नगर में लगेगा ध्यान प्रशिक्षण शिविर छत्रीबाग में रथयात्रा महोत्सव को लेकर बैठक

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 12 जून को आयोजित किए जाएंगे। इसमें पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के छह दिनी वार्षिकोत्सव में सेवा कार्य होंगे। इस कड़ी में क्लाथ मार्केट अस्पताल में मरीजों की भोजन सेवा की जाएगी। इसके साथ ही लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान में बैठक होगी। इसमें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गीत-संगीत का कार्यक्रम संगीत की त्रिवेणी भी होगा।

– तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण शिविर दत्त मंदिर संस्थान सुदामा नगर में सुबह 7 बजे शुरू होगा। इसमें योग विशेषज्ञों द्वारा ध्यान की विभिन्न क्रियाएं साधकों को कराई जाएगी। इसके साथ ही मानव मन और शरीर पर इसके प्रभाव पर चर्चा भी होगी। शिविर में जिज्ञासु साधक अपने संशय के समाधन को लेकर प्रश्न भी पूछ सकेंगे। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है।

– छह दिनी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर का वार्षिकोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें जीव दया, मानव सेवा, शांतिनाथ विधान, दीप अर्चना, प्रश्नमंच, अखंड भक्तामर स्त्रोत पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान मुनि आदित्य सागर महाराज के सान्निध्य में होगा। इसमें तीसरे दिन क्लाथ मार्केट हास्पिटल के मरीजों को भोजन सामग्री वितरण सुबह 11.30 बजे होगा।

– हिंदुस्तान आर्ट और म्यूजिक सोसायटी एवं पंचम निषाद संगीत संस्थान द्वारा जाल सभागृह में शाम 6.30 बजे संगीत त्रिवेणी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शोभा चौधरी का गायन, पं. रोनू मजूमदार का बांसुरी वादन और अंजना शर्मा का भरतनाट्यम होगा। शोभा चौधरी के साथ तबले पर हितेंद्र दीक्षित व हर्मोनियम पर दीपक खसरावल संगत करेंगे। रोनू मजूमदार के साथ सरोद पर पं. देवज्योति बोस और तबले पर प्रसन्नजीत पोद्धार संगत करेंगे।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में रात 8 बजे ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। 14 जून से शुरू हो रहे सात दिवसीय महोत्सव में होने वाले विभिन उत्सव को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले भगवान वेंकटेश की नाम जप परिक्रमा 7.45 बजे निकलेगी। इसके बाद भगवान की शृंगार-आरती होगी।

Related Articles

Back to top button