ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

जबलपुर का यह तालाब बनेगा सबसे सुंदर पर्यटन के रूप में होगा विकसित

जबलपुर। केंट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी अधारताल के साथ आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। विधायक रोहाणी अधारताल तालाब को शहर के सबसे सुन्दर तालाब के रूप में विकसित करने और पर्यटन स्थल के रूप में बनाकर नागरिकों को बड़ी सौगात देने के लिए बुधवार को स्वयं तालाब में उतरकर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ सफाई की।

ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल दे सकें

विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने बताया कि जल है तो आने वाला कल है। इसी उद्देश्य के साथ अपने शहर और अपने क्षेत्र की प्राचीनकालीन ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत वर्ष 2016 से अधारताल तालाब को बचाने का निरंतर सतत रूप से चल रहे अभियान को एक बार पुन: गति दी जा रही है। सभी मिलकर अपनी धरोहर और अपने क्षेत्र के सरोवर को बचाने के लिए एक जुट होकर जुट गए हैं। आने वाली पीढ़ी को उनका बेहतर कल दे सकें।

सभी के सहयोग से प्रारंभ हो गया कार्य

अधारताल तालाब को बचाने का अभियान जय हो अधारताल विकास समिति व केन्ट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी के कुशल नेतृत्व में शुरू हुआ है। यह कार्य दीवान अधार सिंह वार्ड के पार्षद बाबा श्रीवास्तव, विमल राय, ताहिर अली, आकाश रजक, दुर्गेश गुप्ता, नगर निगम प्रशासन सहित तमाम क्षेत्रीय नागरिक, व्यापारीगणों आदि के सहयोग से प्रारंभ हो गया।

विकास की गंगा बहाने का अभियान सतत जारी

विधायक रोहाणी ने कहा कि अब यहां छठ पूजा के आयोजन से लेकर अन्य सभी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान मेले लगेंगे और लोग यहां आकर आनंदित हो सकेंगे। अब अधारताल तालाब के पंचमठा मार्ग के हिस्से की तरफ विकास की गंगा बहाने का अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। इस दौरान तालाब के गहरीकरण व सौन्दर्यीकरण का कार्य भी तेजगति से कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button