ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देशमध्यप्रदेश

चैकिंग के बाद भी नहीं थम रहा बिना परमिट के बसों का संचालन फिर जब्त की एक बस

इंदौर। इंदौर जिले से प्रतिदिन हजारों बसें अन्य शहरों और राज्यों के लिए रवाना होती है। अधिकांश बसें यातायात नियमों को अनदेखा कर संचालित की जा रही है। बस आपरेटर बसों से संबंधित जरूरी कागजात फिटनेस परमिट भी नहीं करवा रहे हैं। यह खुलासा परिवहन विभाग द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही में हो रहा है। विभाग ने चैकिंग अभियान में इंदौर से देवास के बीच चल रही बस को जप्त किया, जो बिना परमिट के संचालित की जा रही थी।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू किया। अभियान में 300 किमी से अधिक दूरी तक यात्रा करने वाली एवं ओवरनाइट चलने वाली बसों की जांच की गई। बस में दो ड्राइवर की अनिवार्यता और बसों के फिटनेस के भौतिक सत्यापन की विशेष चैकिंग की गई। जांच में 80 से अधिक वाहनों की चैकिंग की गई।

आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक बस एमपी41 पी 1855 देवास से इंदौर बिना परमिट के संचालित की जा रही थी। दस्तावेज नहीं होने पर बस को जप्त किया गया। 16 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम तथा मध्यप्रदेश कराधान अधिनियम के अंतर्गत कारवाही की गई, जिनसे 52700 जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Back to top button