ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

मां तुझे प्रणाम के लिए दस विद्यार्थियों का होगा चयन 10 जून करना है आवेदन

 इंदौर। सरकारी स्कूलों में पढ़कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले में विद्यार्थियों के नाम मांगे है। पांच अलग-अलग श्रेणियां रखी है, जिसमें स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों की तरफ से आवेदन मांगे है।एनसीसी-एनएसएस, खेल, मेधावी और स्काउट श्रेणी में छात्र-छात्राओं का चयन होगा। 10 जून तक स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है। उसके बाद लाटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

`मां तुझे प्रणाम’ योजना वर्ष 2023-24 को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश निकाला है, जिसमें सारे संकुल प्रभारियों से विद्यार्थियों की जानकारी स्कूलों से मांगवाने को कहा है। शैक्षणिक योग्यता के अलावा विद्यार्थी व युवाओं को फार्म भरकर दस जून तक जमा करना है। साथ ही फिटनेस सर्टीफिकेट भी लगाना है। आवेदन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय (रानी सराय, रीगल चौराहा) में जमा किए जाएंगे।

योजना का प्राथमिक उददेश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना और समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। इसके अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विकासखण्ड स्तर पर 15 से 25 वर्ष तक विद्यार्थियों के नाम मांगे है, जो एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ी, मेधावी छात्र एवं स्काउट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके है। पांच छात्र और पांच छात्राएं प्रत्येक विकासखण्ड को देना है। एनसीसी 1, एनएसएस 1 खिलाड़ी 1 मेधावी छात्र 1 एवं स्काउट 1 पर विद्यार्थियों का चयन होगा।

इसके लिए जिला स्तरीय चयन समिति बनाई है, जो लाटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन करेंगे।इसके आधार पर भारत से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर विद्यार्थियों का भ्रमण करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को जोखिम प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र थाना प्रभारी से प्रमाणित कराकर जमा कराना होगा।

Related Articles

Back to top button