ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

कार से कर रहे गांजा का परिवहन महिला सहित चार अन्य आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

कटनी। माधवनगर थाना की झिंझरी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार से गांजा परिवहन करते एक महिला सहित चार अन्य आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी नीरज दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि

कार से कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। जिसपर स्लीमनाबाद के पुलिस बल की मदद से गुलवारा पुल के ऊपर हाइवे पर वाहन की जांच करते हुए पुलिस ने एक कार को रोका जिसके बाद कार में महिला सहित अन्य आरोपितों से पूछताछ की गई और कार की जांच में गांजा मिला।

ये हुए गिरफ्तारः

पुलिस को कार में बैठे लोगों ने अपना नाम कमलेश बंजारे 33 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगगढ़ छत्तीसगढ़, राजेश कुमार सोनी 52 वर्ष निवासी ग्राम सरसीवा, रानी अग्रवाल 46 वर्ष निवासी तिघरापारा बिलासपुर, सुशील कोल 22 वर्ष निवासी स्लीमनाबाद और हरीलाल उर्फ चम्मा यादव 65 वर्ष निवासी ग्राम कोहका थाना स्लीमनाबाद बताया। कार की तलाशी में पांचों कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

स्लीमनाबाद जा रहे थे गांजा छोड़नेः

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि चम्मा यादव अपने साथी सुशील कोल के साथ सरसीवा गांजा खरीदने गया था। जिनको राजेश सोनी अपनी महिला साथी रानी व चालक कमलेश के साथ गांजा की खेप स्लीमनाबाद छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने गांजा व कार को जब्त करते हुए आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button