ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों से ठगी का प्रयास पुलिस ने आरोपित को दबोचा

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है जो पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ट्रांसफर व पोस्‍टिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। आरोपित युवक महज 05वीं क्‍लास तक पढ़ा है। वह पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पदस्‍थ वरिष्‍ठ अधिकारी बनकर पुलिस कर्मियों को फोन करता था और उन्‍हें अधिकारी के लहजे में धमकाते हुए पैसों की मांग करता था। पुलिस को उसके पास से 50 से भी अधिक अधिकारियों व कर्मचारी की कांटेक्‍ट नंबर सूची मिली है। आरोपित बुद्धसेन मिश्रा (29 वर्ष) रीवा के पनवार थाना क्षेत्र में स्‍थित ग्राम औभरी का रहने वाला है। इससे पूर्व वह छिंदवाड़ा के जुन्‍नारदेव में भी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button