ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

दमोह के गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल में हिजाब से मिली मुक्ति नहीं गाया जाएगा लब पे आती है दुआ

 दमोह। लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी जिंदगी शमा की सूरत हो खुदाया मेरी अल्लामा इकबाल का यह गीत अब दमोह के गंगा जमुना स्कूल की प्रेयर में नहीं गया जाएगा। इसके साथ हिजाब से भी मुक्ति मिली गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर को शीघ्र जांच के निर्देश दिए थे। उल्‍लेखनीय है कि शहर के फुटेरा वार्ड नंबर स्थित गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल में टाप करने वाली छात्राओं के पोस्टर ए गए थे जिसमें कुछ हिंदू छात्राओं को भी हिजाब लगाते हुए दिखाया गया था। स्कूल पर हिंदू संगठनों ने मंतातरण के आरोप लगाए थे।

पोस्टर से शुरू हुआ था विवाद

पोस्टर में हिजाब की तरह कपड़ा बांधे 4 हिंदू छात्राओं की फोटो होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिस पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी ट्वीट कर इस मामले में प्रशासन को जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले में कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए जाने के बाद लगातार ही इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई थी।

गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे जांच रिपोर्ट

कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि गृह मंत्री के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेे जांच के निर्देश दिए थे। तहसीलदार मोहित जैन, डीपीसी पीके रैकवार एवं पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित कर इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button