ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह से होता है। 30 मई को शुक्र ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। इस दौरान शुक्र ग्रह की मंगल से युति हुई है। शुक्र और मंगल की युति का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने वाला है। आने वाले 28 दिन तक ये राशि वाले खूब लाभ कमाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और मंगल की युति मेष राशि वालों को शानदार परिणाम देने वाली है। इस दौरान छात्रों के लिए समय काफी लाभकारी होने वाला है। जमकर धन लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि

आने वाले 28 दिन तक कर्क राशि वालों को खूब लाभ होने वाला है। शुक्र और मंगल की युति इस राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाली है। इन जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं।

कन्या राशि

शुक्र और मंगल की युति कन्या राशि वालों का धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ाएगी। इस समय अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आने वाले 28 दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेंगे। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आने वाले 28 दिन काफी शानदार रहने वाले है। इस दौरान आपको कोई नया पद मिल सकता है। दुश्मनों से आपको मुक्ति मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र के अचानक आ जाने से आपको लाभ मिलने वाला है। व्यापार में वृद्धि होगी।

Tulsi Puja Niyam: तुलसी को जल चढ़ाने से पहले करें ये काम, कभी नहीं होगी आर्थिक समस्याएं

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button