ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

कियारा-कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के सेट से लीक हुआ वीडियो इस अंदाज में दिखे एक्टर

कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा के बाद अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म के साथ लौट रहे हैं। वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। भूल-भुलैया 2 के बाद उनकी और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें कार्तिक और कियारा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। अब हाल ही में सत्यप्रेम की कथा के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सेट से लीक हुआ वीडियो

इस वीडियो में कार्तिक आर्यन धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका लुक भी काफी अलग देखने को मिल रहा है। सत्यप्रेम की कथा के सेट से कार्तिक आर्यन का एक शूटिंग वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है। ये वीडियो किसी डांस सीक्वेंस का है। जिसमें ग्रैंड सेट के साथ-साथ कई डांसर्स भी मौजूद हैं। इस गाने में सभी ने जो भी कॉस्टयूम पहनी है, वह साउथ इंडियन है। वहीं कार्तिक आर्यन ने भी जो कपड़े पहने हुए हैं, उसमें उनका लुक साउथ इंडियन नजर आ रहा है।

किस दिन रिलीज होगी सत्यप्रेम की कथा?

वीडियो में कार्तिक का एनर्जेटिक अंदाज देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे फिल्म के प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है, तो वहीं कोई इस वायरल वीडियो पर प्यार भरे कमेंट्स कर रहा है। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म समीर विध्वंस के निर्देशन में बनी है। जो कि 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button