ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आदर्श मार्ग के बीच में नहीं रोपे पौधे निर्माण के समय काटे गए थे 100 पेड़

संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ के आदर्श मार्ग के बीच में वीआईपी रोड की तरह पेड़ लगाने की योजना पूरी नहीं हो सकी है। यहां बने सेंट्रल वर्ज के बीच में पौधे रोपे जाएं तो मार्ग की सुंदरता बढ़ सकती है।

आदर्श मार्ग योजना के तहत नगर निगम पहले वीआईपी रोड की तरह सेंट्रल वर्ज बनाने का फैसला किया था। बाद में योजना का स्वरूप थोड़ा सा बदल दिया गया। संेट्रल वर्ज दो फिट का करने से इसमें पौधारोपण करने में दिक्कत आ रही है। हालांकिनगर निगम ने निर्माण के समय सर्वे कर कन्या शाला के आसपास के इलाके में नए सिरे से पौधारोपण करने का प्रस्ताव बनाया था पर यह भी पूरा नहीं हो सका है। बस स्टेंड से एफ वार्ड रोड एवं प्रेम रामचंदानी मार्ग पर मार्ग चौड़ीकरण में 100 से अधिक हरे-भरे पेड़ काटे गए थे। कन्या शाला, हरचूराम धाम सहित निजी मकानों के आगे लगे पेड़ भी सड़क निर्माण के समय काटे गए।

चंचल रोड पर एक भी पेड़ नहीं

आदर्श मार्ग योजना में शामिल चंचल रोड पर एक भी पेड़ नहीं है। रोड चौड़ीकरण के समय तय किया गया था किजहां जगह उपलब्ध है वहां जनसहयोग से पौधारोपण किया जाएगा लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। यहां पर दिन भर ठेले सड़क को घेर कर खड़े रहते है।ं यदि ठेलों को सख्ती से हटाकर पौधारोपण किया जाए तो पूरा आदर्श मार्ग हरा भरा हो सकता है। महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी का कहना है कियह योजना उनके कार्यकाल से पहले की है। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से चर्चा कर सार्थक निर्णय लिया जाएगा। पार्षद अशोक मारण का कहना है किबलिदान प्रेम रामचंदानी मार्ग पर तो आसानी से पौधारोपण हो सकता है। नगर निगम को इसकी पहल करना चाहिए।≠

Related Articles

Back to top button