ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

साराभाई वर्सेज साराभाई की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत

साराभाई वर्सेज साराभाई की अभिनेत्री जैस्मिन उर्फ ​​वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ, जब वैभवी अपने साथी के साथ कार से यात्रा कर रही थीं।

फिल्म निर्माता जेडी मजेठिया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जो साराभाई वर्सेज साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जानी जाती हैं, का निधन हो गया।

Who was Vaibhavi Upadhyaya

Vaibhavi Upadhyaya की उम्र महज 32 वर्ष थी। अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 11 बजे मुंबई में होगा। दुर्घटना के समय वैभवी अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं।

वैभवी ने सीआईडी और अदालत जैसे कई शो में शानदार अभिनय किया है। उन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। अभिनेता देवेन भोजानी ने भी हादसे के बारे में ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा ‘चौंकाने वाली खबर, एक बहुत अच्छी अभिनेत्री और एक प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया।

वैभवी ने दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ और ‘तिमिर’ (2023) में भी काम किया था। वैभवी के निधन की खबर अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत के 22 मई को अंधेरी, मुंबई में उनके अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button